बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: दरवाजा खुला, सामान बिखरा हुआ और संदिग्ध हालत में घर से गायब हुई दो लड़कियां, पुलिस जांच में जुटी

CRIME NEWS: दरवाजा खुला, सामान बिखरा हुआ और संदिग्ध हालत में घर से गायब हुई दो लड़कियां, पुलिस जांच में जुटी

रोहतास: जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव से एक ही घर से संदिग्ध हालत में दो लड़कियों के गायब होने की सूचना है। उनके साथ घर का सामान भी गायब है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा व्याप्त है।

मिली खबर के अनुसार तुंबा गांव के रहने वाले रंजीत सिंह की 14 साल की लड़की अंजली कुमारी तथा उनकी भांजी 15 वर्ष की खुशबू कुमारी बीते रात से ही लापता हैं। परिजनों का कहना है कि जब सुबह में देखा गया तो पता चला कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और सामान भी गायब है। साथ ही दोनों बहने भी नहीं है। इसके बाद परिजनों ने आसपास में दोनों की खोजना शुरूकिया। पहले तो लोगों ने चोरी की आशंका जताई। बाद में कोई उपाय नहीं देख पुलिस को सूचना दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डिहरी एएसपी संजय कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। 

बता दें कि गायब लड़की अंजली कुमारी की मां का मायका महाराष्ट्र में है। जबकि अंजलि की फुफेरी बहन खुशबू झारखंड के जपला के हुसैनाबाद की रहने वाली बताई जाती है। एक सप्ताह पूर्व ही खुशबू झारखंड से अपने मामा के यहाँ तुंबा आई थी। दोनों बहनों का एक साथ गायब होना कई सवाल खड़े करती है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Suggested News