छपरा में अपराधियों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, तीन बच्चों के साथ घर में थी अकेली, जांच में जुटी पुलिस

CHHAPRA: छपरा में अवतारनगर थाना क्षेत्र के सखनौली गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। महिला का नाम निक्की कुमारी है। जो धर्मेंद्र सिंह की पत्नी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी अनुसार बीती रात महिला तीन बच्चों के साथ अपने घर में थी और आज लोगों ने घर में उसका शव देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं बताया जा रहा कि महिला जब शनिवार को बहुत देर तक बाहर नहीं निकली तो गांव के लोग उसके घर गए। वहीं जब घर में गए तो देखा की महिला की शव पड़ी है और तीनों बच्चे बैठे हुए हैं। 

वहीं घटना के बाद हाजीपुर से खबर सुनकर सखनौली पहुंचे महिला के रिश्तेदार रमेश कुमार ने बताया कि महिला का पति धर्मेद्र सिंह दिल्ली के किसी कंपनी में काम करता है और महिला यहां सखनौली में अकेली रहती थी। बीती रात अज्ञात लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और विरोध करने पर हत्या करके फरार हो गए। आज दिन में जब महिला घर से बाहर नहीं निकली तो लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा जहां महिला के शव के साथ उसके तीन बच्चे बैठे हुए थे। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी।

Nsmch

बता दें कि, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रारंभिक जांच के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि की। वहीं दुष्कर्म की पुष्टि के लिए और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है। एसपी गौरव मंगल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लोगों द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का मोबाइल मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।