बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बेखौफ अपराधियों ने बिल्डर के घर पर चढ़कर मारी गोली, हालत नाजुक

पटना में बेखौफ अपराधियों ने बिल्डर के घर पर चढ़कर मारी गोली, हालत नाजुक

PATNA: राजधानी में अपराधियों ने एक बार फिर पटना पुलिस को चुनौती दी है। बैखौफ अपराधियों ने कदमकुंआ थाना क्षेत्र के पीरमुहानी में बिल्डर जितेंद्र सिंह को गोली मार दी है। जितेंद्र सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि जितेंद्र सिंह को अपराधियों ने 3 गोली मारी है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे एक अपराधी को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। 


Suggested News