बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में शादी समारोह में गयी महिला के बंद घर को अपराधियों ने बनाया निशाना, हथियार सहित 20 लाख की सम्पत्ति पर किया हाथ साफ़

गया में शादी समारोह में गयी महिला के बंद घर को अपराधियों ने बनाया निशाना, हथियार सहित 20 लाख की सम्पत्ति पर किया हाथ साफ़

GAYA : एक शादी समारोह में शामिल होने गया गई महिला के बंद घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात अपराधियों ने घर का पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर सोना, चांदी के आभूषण, बर्तन और नगदी सहित 0.32 बोर के रिवाल्वर और 50 जिंदा कारतूस पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना जिले के बेलागंज के मेन थाना क्षेत्र के गंगटी गांव का है। पीड़ित महिला गृहस्वामी गीता देवी ने मेन थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला गृहस्वामी के द्वारा दिए गए आवेदन के बाद पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की तहकिकात में जुट गई है। 

मेन थाना में दिए गए आवेदन में पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी स्व श्याम कुमार शर्मा की विधवा गीता देवी ने उल्लेख किया है कि मैं विगत 27 जनवरी को एक शादी समारोह में शामिल होने गया चली गई थी। शनिवार को जब घर लौटी और मकान का मुख्य दरवाजा का ताला खोला तो घर के अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गई। 

मेरे घर के पिछले दरवाजे सहित मकान के अंदर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान यत्र तत्र बिखरा पड़ा था। घर में रखा गोदरेज, बक्सा, ट्रांक सभी का ताला टूटा हुआ पाया और उसमे रखा सोने चांदी के गहने, पच्चास हजार रूपए नगद, मेरे बेटे के नाम से लाइसेंसी 0.32 बोर के रिवॉल्वर और उसका 50 राउंड गोली गायब था। 

पीड़ित महिला ने उल्लेख किया है कि चोरी की इस भीषण घटना में लगभग 3 सौ ग्राम सोना के गहने, 5 सौ ग्राम चांदी के गहने, 50 किलो पीतल का बर्तन, 5 सौ ग्राम चांदी के बर्तन, 50 हजार नगद एवं 0.32 बोर के डी 1087 एम रिवॉल्वर और पच्चास राउंड गोली चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। चोरी गई गए सभी सामानों का अनुमानित मूल्य लगभग बीस लाख से अधिक है। ज्ञात हो कि पीड़ित महिला गृहस्वामी के दो बेटे हैं और दोनो सेना में कार्यरत हैं। एक बेटा आईटीबीपी और दूसरा आर्मी का जवान है। घटना के संबंध में अपर पुलिस निरीक्षक सह मेन थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला गृहस्वामी के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कर पुलिस तहकिकात में जुट गई है।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Suggested News