बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जोरदार जज्बे और हौसले के आगे.... रोहिणी आचार्य ने भाई के लिए लिखा भावुक मैसेज, कहा- Get Well Soon Bhai

जोरदार जज्बे और हौसले के आगे.... रोहिणी आचार्य ने भाई के लिए लिखा भावुक मैसेज, कहा- Get Well Soon Bhai

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ी हुई है। अररिया के फारबिसगंज में चुनावी रैली के दौरान अचानक तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ गई थी। कमर दर्द के चलते चलने में परेशानी हो रही थी। मंच से कार तक सुरक्षाकर्मी उन्हें ले गए थे। वहीं अब तेजस्वी यादव के लिए उनकी बहन और सारण से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने भावुक मैसेज किया है। साथ ही उन्होंने अपने भाई के जल्द ठीक होने की भी कामना की है। 

रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर ट्विट कर कहा है कि, "जोरदार जज्बे और हौसले के आगे छोटी बाधाओं की क्या बिसात .. वाक़िफ़ है जमाना तुम्हारी उड़ान से वो और थे जो हार गए आसमान से .. Get Well Soon Bhai"। तेजस्वी यादव के जल्द ठीक होने के कामना के साथ रोहिणी आचार्य ने उनकी जमकर तारीफ भी की है। 

बता दें कि, तेजस्वी यादव ने इसके पहले ही ट्विट कर अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, महीनों से अलट-पलट वाली अथक सामाजिक राजनीतिक यात्रा रही है। आराम के अभाव एवं निरंतर यात्रा के कारण दो हफ़्ते से कमर में हल्का दर्द था, दो दिन से अचानक बढ़ गया।  लेकिन मेरा ये दर्द बिहार के उन करोड़ों बेरोजगार युवाओं की तकलीफ़ के आगे कुछ भी नहीं है जो नौकरी-रोजगार की आस में बैठे हैं जिनके सपनों को विगत 10 वर्षों में धर्म की आड़ में कुचला गया है। 

मैं अपने दर्द को भूल जाता हूँ जब देखता हूँ कैसे गरीब माताओं-बहनों को महंगाई के कारण रसोई चलाने में भारी पीड़ा का अनुभव होता है। किसान भाइयों को सिंचाई के साधन व फसल का उचित दाम नहीं मिलने तथा संसाधनों के अभाव एवं रोजी-रोटी के लिए लाखों साथियों के पलायन का कष्ट देखता हूँ तो मुझे मेरा दर्द महसूस भी नहीं होता। 

Suggested News