बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी में क्रांस वोटिंग ने अखिलेश को दिया झटका, तीन की जगह राज्यसभा की दो सीटों से ही करना पड़ा संतोष, भाजपा के खाते में आठ सीट

यूपी में क्रांस वोटिंग ने अखिलेश को दिया झटका, तीन की जगह राज्यसभा की दो सीटों से ही करना पड़ा संतोष, भाजपा के खाते में आठ सीट

LOCKNOW : यूपी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भाजपा की रणनीति के शिकार हो गए। यहां राज्यसभा के 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई है। वहीं सपा को सिर्फ दो सीटों पर जीत से संतोष करना पड़ा है। 

बता दें कि यहां एक सीट पर दोनों पार्टियों के बीच टक्कर थी। लेकिन सपा के सात विधायकों ने क्रास वोटिंग करते हुए भाजपा के संजय सेठ को वोट दिया है। जिससे उनकी जीत पक्की हो गई। वहीं अखिलेश की तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी के प्रत्याशी आलोक रंजन हार गए हैं। बसपा के एक मात्र विधायक ने भी भाजपा को वोट दिया। 

यूपी में दस सीटों पर पहले भाजपा के सात और सपा के तीन कुल दस ही प्रत्याशी थे। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने अपना आठवां प्रत्याशी उतारकर चुनाव को रोचक बना दिया था। भाजपा की मंशा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा में सेंधमारी करना था। जिसमें भाजपा  सफल भी हो गई है। भाजपा की रणनीति का ही असर है कि  सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय भी बीजेपी के पाले में चले गए। उनके अलावा विधायक मुकेश वर्मा, पूजा पाल, राकेश पांडे, विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह ने भाजपा के पक्ष में वोट डाला। सपा के चर्चित पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी विधायक महाराजी प्रजापति वोट देने नहीं पहुंचीं।

जया बच्चन फिर पहुंची राज्यसभा

प्रथम वरीयता के मतों में सबसे ज्यादा जया बच्चन को 41 वोट मिले हैं। लाल जी सुमन को 40 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी आलोक रंजन को प्रथम वरीयता के केवल 19 वोट मिले हैं। इसके अलावा भाजपा के अमर पाल, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत सभी को 38-38 वोट मिले। आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले हैं। संजय सेठ को प्रथम वरीयता के 29 वोट मिले हैं।


Suggested News