बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने से पहले होगी आचरण की जांच, पॉर्न वीडियो शेयर होने के बाद जागा पुलिस मुख्यालय

अब साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने से पहले होगी आचरण की जांच, पॉर्न वीडियो शेयर होने के बाद जागा पुलिस मुख्यालय

PATNA: पटना पुलिस के साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप में पॉर्न वीडियो शेयर होने के बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में है। बिहार पुलिस के साइबर सेल द्वारा बिहार के थानों और अधिकारी लेवल में बने साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप का समीक्षा किया गया है। इओयू के एडीजी जेएस गंगवार ने  बताया कि बिहार में अब तक 80 हजार साइबर सेनानी व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि व्हाट्स ग्रुप में जोड़ने से जुड़ने वालों के आचरण की जांच करनी जरुरी है।

जेएस गंगवार ने बताया कि ग्रुप में युवा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा गया है जो समाज के लिए अच्छे कार्य करना चाहते हैं। पुलिस पब्लिक संवाद को लेकर इस ग्रुप का निर्माण किया गया है। 

वहीं पुलिस मुख्यालय इस साइबर सेनानी ग्रुप को 1लाख के पार करने का टारगेट है। उन्होंने बताया कि समीक्षा के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगके 2-3 दिनों में और भी युवा वर्ग को ग्रुप में जोड़ा जाए साथ ही सभी को जोड़ने से पहले जांच कर लें कि उनका आचरण कहीं संदिग्ध या फिर खराब तो नही है। 

जेएस गंगवार ने बताया कि उसको लेकर कैरेक्टर एवम अन्य पहचान की कागजात के साथ फार्म भरकर जोड़ा जाए।साथ ही जो युवा जुड़ना चाहते हैं वो थाना जाकर कागजात जमा कर के उस ग्रुप के सदस्य बन सकते हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन थानेदार या जिस अधिकारी का ग्रुप है वो होंगे।


Suggested News