बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, देश के कई राज्यों के साथ नेपाल से भी आये पहलवान

बेतिया में दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, देश के कई राज्यों के साथ नेपाल से भी आये पहलवान

BETTIAH :पश्चिम चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में विराट कुश्ती/दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पड़ोसी देश नेपाल सहित भारत के कई राज्यों से एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। 

इसका विधिवत उद्घाटन बगहा तिरुपति शुगर मिल के मालिक सह भाजपा नेता दीपक यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने हाथ मिलाकर पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। विदित है की जमुनिया में कुश्ती का आयोजन लगातार 40 वर्षो से छठ पर्व के बाद होता आ रहा है। 

इस आयोजन में नेपाल से आये हुये पहलवाल ब्रजेश यादव सहित भारत के कई राज्यों से एक दर्जन से अधिक पहलावन अपनी जोर अजमाईश एक दुसरे से करेंगे व पटकनी देंगे। 

इस मौके पर भाजपा नेता दीपक यादव ने सबसे पहले छठ की बधाई देते हुये कहा की यह कुश्ती हमारे देश की पहचान है। उन्होंने कहा की कुश्ती बहुत ही पुराना खेल प्रतियोगिता है।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News