बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिर्फ 19 साल की उम्र में दंगल गर्ल ने ली अंतिम सांसे, फिल्म में निभाया था आमिर खान की बेटी का किरदार

सिर्फ 19 साल की उम्र में दंगल गर्ल ने ली अंतिम सांसे, फिल्म में निभाया था आमिर खान की बेटी का किरदार

DESK : फिल्म दंगल में महज नौ साल की उम्र में आमिर खान की छोटी बेटी (जूनियर बबीता फोगाट) का रोल करने वाली सुहानी भटनागर (19) की बीमारी के बाद निधन हो गया। फरीदाबाद के सेक्टर-17 में रहने वाले निरंकारी एपी भटनागर की पौत्री सुहानी की मौत पर सेक्टर-17 में गमगीन माहौल है। आज ही सुहानी का सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हुआ था। इसी के ट्रीटमेंट के दौरान उन्होंने अपनी ज़िदगी खो दी।

बताया जा रहा है कि फ्रैक्चर का इलाज कराते समय सुहानी को जो दवाएं दी गई थीं, उनका उन पर साइड इफेक्ट पड़ा और धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी जमा होने लगा। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके अचानक निधन की खबर से उनके फैन्स को झटका लगा है।

दंगल में निभाया था बबिता फोगाट के बचपन का किरदार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'दंगल' में सुहानी भटनागर ने महावीर फोगाट (आमिर खान) की बेटी बबिता फोगाट का रोल किया था। इस रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। गीता फोगाट बनी जायरा वसीम के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब हंसाया था। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई की थी।   

यह फिल्म आज भी भारत की सबसे कमाऊ फिल्म है। फिल्म में उनका युवा किरदार सान्या मल्होत्रा ने निभाया था। 'दंगल' के अलावा सुहानी भटनागर को कुछ टीवी कमर्शियल्स में भी देखा गया था। हालांकि, पढ़ाई पर फोकस रखने की वजह से वे फिल्मों से दूर रहीं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सुहानी भटनागर 25 नवम्बर 2021 के बाद यहां दिखाई नहीं दी थीं।

Suggested News