मोतिहारी में दबंगों का नंगा नाच : लड़की भगाने के शक में लड़के के घरवालों को जमकर पीटा, घर में लगाई आग

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां लड़की भगाने के शक में दबंगों द्वारा लड़के के घर में घुसकर नंगा नाच किया गया। दबंगों ने पहले तो लड़के के घरवालों को जमकर पीटा फिर पूरे घर को आग के हवाले कर दिया। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले ढाका थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में एक लड़की घर से फरार हो गई। लड़की के परिजनों को गांव के ही एक युवक पर उसे भगा ले जाने का शक हुआ। 

फिर क्या था सिर्फ शक के आधार पर गांव के दबंग उसके घर पहुंच गए और पहले तो उसके घरवालो को जमकर पीटा फिर उसके बाद घर में आग लगा दिया। इस घटना में जहां आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं कई घर जलकर राख हो गया। 

घटना में घायल लोगों को इलाज के ढाका रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट