बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा : मानवता को कलंकित करने वाले आधारपुर कांड में पुलिस आरोपियाें को सरेंडर करने की सिर्फ सलाह दे रही है, कभी भी फूट सकता है आक्रोश

दरभंगा : मानवता को कलंकित करने वाले आधारपुर कांड में पुलिस आरोपियाें को सरेंडर करने की सिर्फ सलाह दे रही है, कभी भी फूट सकता है आक्रोश

डेस्क (दरभंगा)... जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के आधारपुर गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना में पुलिस के अब तक हाथ खाली हैं। आधारपुर कांड के 10 से ज्यादा आराेपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। मामले में दरभंगा एसएसपी बाबूराम आरोपियों को संख्त हिदायत देते हुए जल्द से जल्द सरेंडर करने की सलाह दी है। फरार रहने पर सभी आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती का भी आदेश दिया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। 

आधारपुर कांड के आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने अब तक सिर्फ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों पर दरभंगा एसएसपी भले ही सख्त हों, लेकिन सच्चाई यही है कि 10 से ज्यादा आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। घटना के कई दिन गुजर जाने के बाद भी मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना से पीड़ितों और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। समाज में शर्मसार कर देने वाली इस घटना के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग लगातार उठ रही है। 

दरभंगा एसएसपी ने बाबू राम ने कहा कि ज्यादा दिन भागेंगे तो घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। हम हर तरफ से दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का सोच भी नहीं रही है। पुलिस आरोपियों का ही साथ दे रही है, कई आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है समझ से बाहर है। 

यह है मामला

मानवता को कलंकित करने वाली यह घटना दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थानापुर क्षेत्र के आधारपुर गांव की है। जहां आधारपुर के रहने वाले लड़के ने गांव के ही एक लड़की के साथ शादी कर ली थी। घटना के विरोध में लड़की की चाची ने लड़का समेत सात लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। गांव से बाहर शादी करने के बाद लड़का-लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इस घटना से गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने 14 नवंबर की दोपहर लड़के के घर में घुसकर पहले मारपीट की फिर लड़के की मां को घसीटकर अपने घर ले गए। वहां दंबगों ने मानवता की सारे हदें पर करते हुए निरीह महिला के बाल काटकर जबरन एक दिव्यांग महादलित से सिंदूर भरवाकर शादी करा दी थी। 








Suggested News