बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा के सुशांत को आईपीएल में 2.20 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा, घर पर लगा बधाई देनेवालों का ताँता

दरभंगा के सुशांत को आईपीएल में  2.20 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा, घर पर लगा बधाई देनेवालों का ताँता

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिला के अलीनगर प्रखंड के तुमोल गाँव निवासी सुशांत मिश्रा को आइपीएल 2024 के लिए 2.20 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा है। जिसके बाद उनके पूरे गाँव मे सहित जिला में जश्न का माहौल है। इस बात की जानकारी मिलते ही उनके घर पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। दरअसल, आईपीएल 2024 के लिए मंगलवार को दुबई के कोका-कोला एरिना में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए बोली लगाई गई। जिसमे सुशांत मिश्रा का सलेक्शन हुआ। सुशांत का बेस प्राइस 20 लाख था। सुशांत मिश्रा तेज गेंदबाजी के साथ साथ बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। 

वही सुशांत मिश्रा के दादा कृष्णदेव मिश्र ने बताया कि सुशांत पांच साल की उम्र तक ही गाँव मे रहा। जिसके बाद वह अपने पिता समीर मिश्रा के साथ राँची चला गया। सुशांत की पढ़ाई लिखाई रांची से ही हुई है। वही उन्होंने कहा कि सुशांत बचपन से ही क्रिकेट का शौकीन था। घर से डांट पड़ने के बावजूद भी खेलता था। साथ ही वह पढ़ाई में भी मेधावी था। वो हमेशा अच्छे नंबर से पास होता आया है। उसने हमलोगों के विरोध के बाद भी क्रिकेट की कोचिंग की और आज इस मुकाम पर पहुंचा है। वही सुशांत की दादी का कहना है कि अपने पोते की कामयाबी से बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि जब भी वह गाँव आता था तो बैट बॉल खरीदवाने का जिद्द करता था।

बताते चले कि सुशांत मिश्रा का जन्म 23 नवंबर 2000 को रांची में हुआ था। सुशांत का बचपन गांव में बीता। पांच साल के उम्र में सुशांत अपने माता-पिता के साथ झारखंड की राजधानी रांची चले गए। सुशांत के पिता समीर मिश्रा पिछले 40 वर्षो से रांची में रह रहे है। वहां पर वेटनरी सेल्स मैन के रूप में काम करते है। 

सुशांत ने पढ़ाई के साथ झारखंड की घरेलू टीम में 2021 में डेब्यू किया और 2022 में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन रहा। वह आईपीएल 2022 में हैदराबाद के लिए सलेक्ट हुआ था। सुशांत भारतीय अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। 23 वर्षीय सुशांत झारखंड की ओर से क्रिकेट खेलते हैं। फिलहाल सुशांत खेल के बदौलत रेलवे में नौकरी कर रहा है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News