बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में युवती ने युवक से किया लव मैरेज, नाराज परिजनों ने प्रेमी के पिता को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बांका में युवती ने युवक से किया लव मैरेज, नाराज परिजनों ने प्रेमी के पिता को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BANKA : बांका के केंदुआर बाजार के समीप हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक अधेड़ को गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव निवासी मृत्युंजय यादव का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद केंदुआर बाजार में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। 

जख्मी की मां फुलन देवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके पुत्र सौरभ कुमार ने गांव के ही दयानंद पंजियारा की पुत्री से प्रेम विवाह किया है। चुंकि दयानंद पंजियारा दबंग एवं अपराधी किस्म का है। इसलिए पिछले एक वर्ष से भय के कारण पूरा परिवार बांका के मानिकचक में रह रहा है। सोमवार को वह बोलेरो भाड़ा पर लेकर अपने परिवार के लगभग आधा दर्जन सदस्य के साथ केंदुआर दुर्गा मंदिर पाठा बलि देने गया था। जहां से पूजा कर वापस बांका लौट रहा था। 

इसी क्रम में केंदुआर बाजार में पूर्व से घात लगाये बैठे दयानंद पंजियारा का पुत्र ब्रजेश पंजियारा व गौरव पंजियारा एवं दो अज्ञात अपराधी ने हथियार के बल पर बोलेरो रोक लिया और बोलोरो पर लाठी डंडा से प्रहार करने लगा। इसी बीच गौरव पंजियारा ने उसके पति को गोली मार दिया। सभी अपराधी नगरडीह गांव की ओर भाग गए। 

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां डॉ राय बहादुर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जख्मी के परिजन के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट 

Suggested News