बांका में मंदिर के समीप नदी से एक ही हफ्ते में दूसरी बार मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

BANKA: बांका जिला के ज्येष्ठ गौरनाथ महादेव मंदिर के पूरब चांदन नदी के बीचों बीच कर्णचित्ता भूमि कामा पहाड़ी में एक अधेड़ का शव मिलने पर आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। मृतक का पहचान बांका वैशा रामपुर गांव के अनंत झा के रूप में किया गया।
दरअसल, शव की पहचान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन थानाध्यक्ष बिनोद कुमार एवं दारोगा पवन कुमार ने शव के पास रखा काला रंग के बैग का जांच किया तो मृतक का आधार कार्ड मिला । तथा दवा एवं अन्य सामान भी था। बैग में एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। रविवार की संध्या मंदिर पूजा करने आये लोग कर्णचित्ता भूमि कामा पहाड़ी घुमने गये। जहां एक अधेड़ जख्मी अवस्था में सीमेंट के बैंच पर लेटा पड़ा देखा। जब नजदीक जाकर देखा तो बायें हाथ में पैर में गंभीर जख्म था। और मृत पड़ा हुआ था। जबकि सीमेंट बैंच पर काला रंग का बैग पड़ा था।
आशंका है कि अधेड़ की अन्यत्र हत्या कर कर्णचित्ता भूमि कामा पहाड़ी में आकर फेंक दिया है। मृतक के शरीर में जगह-जगह गहरे जख्म एवं बैग से मिले सुसाइड नोट कई आशंकाओं को भी जन्म दे रहा है। जो अब पुलिस जांच के बाद ही इसकी गुत्थी सुलझ पायेंगी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि शव का शिनाख्त मृतक के बैग में मिले आधार कार्ड से किया गया है। जो बांका वैशा रामपुर गांव का अनंत झा था। मृतक के हाथ,पैर एवं शरीर में कई जगहों पर गहरे जख्म है। बैग में दवा एवं अन्य कागजात भी मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। शीघ्र ही घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा।
बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट