बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में कल से गायब अधेड़ का पईन में मिला शव, परिजनों ने पड़ोसी पर जमीन के लिए हत्या का लगाया आरोप

नालंदा में कल से गायब अधेड़ का पईन में मिला शव, परिजनों ने पड़ोसी पर जमीन के लिए हत्या का लगाया आरोप

NALANDA : जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरीडीह गांव में पईन में अधेड़ की लाश बरामद की गयी है। वह रविवार से ही गायब थे। परिजन जमीन के लिए पड़ोसी रिश्तेदारों पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय प्रवेश यादव के रूप में की गयी हैं। मृतक के समधी ने बताया कि एक धुर जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। रविवार की शाम को दो लोग उन्हें घर से बुलाकर ले गये। उसके बाद वापस नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान सोमवार को उनका शव बरामद हुआ। शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। ऐसा लगता है कि पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को पानी में फेंक दिया गया है।

बताया की प्रवेश खेती-बारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी छह बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से तीन की शादी हो चुकी है। शव मिलते ही बौरीडीह गांव में मातम पसर गया। परिजन छाती पीटकर रो रहे हैं। 

थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि अधेड़ रविवार से ही गायब थे। हालांकि, पुलिस को गायब होने की सूचना नहीं दी गयी थी। शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News