बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

नालंदा में आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले में संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मंगलवार को बरामद किया गया है। मामला रहुई थाना क्षेत्र के सैदल्ली गांव का है। मृतक गांव के सरविन्द प्रसाद के (22) वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार बताया जा रहा है।

घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन ने बताया कि जब गांव की महिलाएं सुबह खेतों की ओर गई। तब उन्हें आम के पेड़ में फंदे के सहारे लटका हुआ युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद गांव के लोगों को घटना का पता चला। तब इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। फिलहाल युवक की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। इस पर परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। 

बताया जाता है कि युवक देर रात करीब 11:00 बजे तक अपने भाई के साथ ही मोबाइल देख रहा था। इसके बाद दोनों घर में ही अलग-अलग जगह सोने चले गए। तभी सुबह गांव के बाहर खंधा में शव मिलने की सूचना गांव वालों को प्राप्त हुई। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। युवक बगल के गांव में कोचिंग पढ़ाने का काम करता था। 

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि फिलहाल युवक की हत्या की गई है या यह आत्महत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News