बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में पांच दिनों से लापता युवक का कोसी नदी से शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया में पांच दिनों से लापता  युवक का कोसी नदी से शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGARIYA: खगड़िया जिले के पौड़ा सहायक थाना इलाके के परियागी घाट के पास की कोसी नदी में पांच दिन पहले एक युवक डूब गया था। जिसके बाद से SDRF की टीम ने युवक की घंटो छानबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया था। 

वहीं घटना के पांच दिनों के बाद सोमवार को कोसी नदी के किनारे से एक शव बरामद हुआ है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराई। मृतक की पहचान पौरा राबड़ी नगर का रहने वाला 21 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। 

दरअसल, बीते 13 अप्रैल को नीतीश अपनी भैंस को नहलाने परियागी घाट पर गया था। इसी दौरान वह कोसी नदी में नहाने लगा। नहाने के क्रम में ही नीतीश नदी में डूब गया। बाद में SDRF की टीम ने कई घंटों तक खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 

पांच दिनों के बाद जब युवक का शव मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दी है। 

Suggested News