गया में दो दिनों से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

GAYA : जिले के बुनियादगंज थाना के ठीक पीछे फल्गु नदी के किनारे एक 23 वर्षीय युवक का शनिवार की सुबह शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक पिछले 21 सितंबर की शाम से लापता था। शव पर मिले चोट के निशान के आधार पर परिजन ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक गया जिला के अलीपुर का रहने वाला था। युवक का नाम मोहम्द अबुजर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल यह मामला बुनियादगंज थाना के मानपुर के निकट फल्गु नदी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने नदी के किनारे शनिवार की सुबह एक युवक का शव को देखा और आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी बुनियादगंज थाने की पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। प्राथमिक जांच में पता चला कि 21 सितंबर की शाम को युवक को किसी ने उसके मोबाइल पर फोन कर बुलाया था। उसके बाद युवक घर नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव फल्गु नदी के किनारे मिला।
वही शव मिलने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ घंटो के लिये गया- खिजरसराय मार्ग को जाम कर दिया था। उन्होंने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। हालाँकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीँ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट