बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"पराजय... पराजय... पराजय... यही होगा महागठबंधन का हाल", BJP का दावा- कल करेंगे बहुमत हासिल, कहा- अपना घर देखें और बचाएं तेजस्वी

"पराजय... पराजय... पराजय... यही होगा महागठबंधन का हाल",  BJP का दावा- कल करेंगे बहुमत हासिल, कहा- अपना घर देखें और बचाएं तेजस्वी

PATNA: बिहार में सियासी हलचल तेज है। कल नए एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। ऐसे में विधायकों का खरीद फरोख्त का डर सभी पार्टियों में साफ तौर पर देखा जा रहा है। राजद के विधायक तेजस्वी यादव के आवास में नजरबंद है तो वहीं कांग्रेस के विधायक आज हैदराबाद से वापस आ रहे हैं। बीजेपी के विधायक भी बोधगया के प्रवास पर थे जो कि अब वापस पटना आ रहे हैं। अगर साफ तौर पर देखा जाए तो सभी पार्टियों के विधायक अब पटना लौट रहे हैं। इसी कड़ी में पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा दावा किया है। 

उन्होंने कहा कि, कल एनडीए की सरकार अपना बहुमत साबित करेगी। एनडीए के सारे लोग एकजुट हैं। और तेजस्वी यादव अपना घर देखें अपना घर बचाएं। कल एनडीए अपना बहुमत हासिल करेगी। वहीं राजद के द्वारा अपने नेताओं को नजरबंद किया गया है। जिसको लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है। वह अपना घर संभाले। 

उन्होंने कहा कि, पराजय...पराजय..पराजय तेजस्वी यादव और महागठबंधन का यही हाल होगा। फ्लोर टेस्ट में तेजस्वी यादव को पता चल जाएगा कि उनका क्या हश्र होगा। तेजस्वी अपना घर बचाएं क्योंकि एनडीए की विजय होने वाली है। कल फ्लोर टेस्ट में एनडीए बहुमत हासिल करेगी।      

वहीं हम संरक्षक जीतनराम मांझी की नारजगी को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मांझी हिमालय की तरह महान व्यक्तित्व और चट्टान की तरह अडिग रहने वाले लोग हैं। मांझी जी को हमसे ज्यादा कौन जानता है। तेजस्वी जी भ्रम फैला रहे हैं और उनका सारा भ्रम कल टूट जाएगा। अभी भी उनको पता है कि क्या हश्र होने वाला है।

Suggested News