सासाराम पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- इस वक्त भारत अमृत दौर में है, 2047 तक बन जाएगा विकसित देश

SASARAM: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस समय भारत अमृत काल के दौर से गुजर रहा है। हमलोग 2047 तक भारत को विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र बनाकर खड़ा कर देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का अहम योगदान है।  इस योग्यता तक पहुंचाने में शिक्षक का जो योगदान रहा है, उसको भूलना नहीं चाहिए। आप पढ़ाई करते है तो शिक्षकों का सिर्फ गुण देखो अवगुण नहीं। यह दीक्षांत समारोह नहीं है, दीक्षांत है। दीक्षांत से संस्कार का बोध होता है। आपने कभी पढ़ा होगा 'इंफोसिस वर्सेज अलकायदा', इसमें लिखा गया है, पढ़ने वाले सभी है लेकिन अपनी पढ़ाई का सही उपयोग ही शिक्षा का संस्कार है। यह बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेजमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता है। भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, अर्थव्यवस्था में लगातार वृद्धि हो रही है। 2027 तक भारत इकोनॉमी में प्रथम स्थान पर होगा। हम लोग आधारभूत संरचना क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रहे हैं, जिसमें नौजवानों का मुख्य योगदान है। नौजवान आज स्टार्टअप पर भी काम कर रहे हैं। पहले इसकी संख्या मात्र 400 से 500 हुआ करती थी, लेकिन आज के समय में देश में लगभग 19,000 से अधिक स्टार्टअप हो गए हैं। नई तकनीक पर काम करने से भारत काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी में भी टॉप करते हैं तथा पढ़ाई में अव्वल स्थान प्राप्त करते है। हरदम से देखा गया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश पर पंडित चाणक्य का हाथ सदैव रहा है। तीन गुनाभारत पर मगध का राज रहा है, यहां के लोग हर जगह मिलेंगे। हमारी सोच अनुमंडल स्तर पर भी चिकित्सा महाविद्यालय की सोच रखनी चाहिए। यह विश्वविद्यालय बिहार के बच्चों को अलग आयाम दे रहा है। हर साल बिहार से तकरीबन 15 लाख बच्चों में से सिर्फ 6 लाख बच्चे ही बिहार में रहते हैं, बाकी सब पढ़ाई के लिए बाहर चले जाते हैं।

Nsmch
NIHER