बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा सांसद सुशील मोदी की मांग, फर्जी फोटो ट्वीट कर माहौल बिगाड़ने वाले दिग्गी राजा को निलम्बित करे कांग्रेस

भाजपा सांसद सुशील मोदी की मांग, फर्जी फोटो ट्वीट कर माहौल बिगाड़ने वाले दिग्गी राजा को निलम्बित करे कांग्रेस

पटना. भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस से दिग्विजय सिंह को पार्टी से निलंबित करने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट किया,  मध्य प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए दूसरे राज्य की फोटो के साथ आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले दिग्विजय सिंह के विरुद्ध प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन उनकी पार्टी इस पर चुप है। कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री के इस  गैरजिम्मेदाराना ट्वीट के कारण उन्हें पार्टी से निलम्बित किया जाना चाहिए।  क्या साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखना विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है? 

उन्होंने कहा, मुंबई पर आतंकवादी हमले में पाकिस्तान को क्लीनचिट देने के लिए एक किताब लिखी गई, जिसमें यह झूठ बुना गया कि 26/11 आरएसएस की साजिश थी। इस किताब के विमोचन में  दिग्विजय सिंह उपस्थित थे।   राहुल गांधी बताएँ कि क्या दिग्विजय सिंह के बयान ही देश के हिंदुओं के बारे में कांग्रेस के आधिकारिक विचार हैं? 

मोदी ने कहा कि "भगवा अतंकवाद" का फर्जी नरेशन गढ़ने वाले  दिग्विजय सिंह हमेशा हिंदुओं के विरुद्ध बोलते रहे।    वे वोट बैंक की राजनीति के तहत आतंकवादियों की तरफदारी करने में सारी हदें पार कर चुके हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने जब कश्मीरी हिंदुओं के साथ अमानवीय अत्याचार की घटना पर म्यूजियम बनाने का निर्णय लिया, तब  दिग्विजय सिंह ने इसका विरोध किया। उन्होंने ही वैश्विक आतंकवादी  लादेन को "ओसामा जी" कहा था और बटाला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों को बेगुनाह बताया था.


Suggested News