देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 साईबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

DEVGHAR : जिले की पुलिस को  बड़ा सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 6 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 2.10 लाख कैश, 21 मोबाइल समेत कई एटीएम बरामद किये है। 

देवघर एसपी ने बताया कि बीते कई  दिनों से जिले में साइबर क्राइम की घटनाएं काफी बढ़ गई थी। उन्हें सूचना मिल रही थी कि यहां के साईबर अपराधी दूसरे प्रदेशों के लोगों को अपना शिकार बना रहे है। साईबर अपराधियों को पकड़ने के लिए एक 14 सदस्यी टीम का घटन  किया गया था। यह टीम उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जिले में आधा दर्जन साईबर अपराधी जमा हुए है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे।

उक्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास 2.10 लाख रुपये कैश, 21 मोबाइल, 3 सिम कार्ड, 8 एटीएम, 7 पासबुक और 4 चेकबुक बरामद किये है। 

Nsmch
NIHER

गिरफ्तार अपराधियों के नाम महबुब  अंसारी, आबिद अंसारी, सुफियन अंसारी, जमशेद अंसारी, मुरारी मंडल और फरदीन अंसारी है। ये सभी देवघर के करां थाना क्षेत्र के भोरन्डीहा के निवासी है। 

वहीं जिले की पुलिस ने बीते बुधवार को उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त रुप से छापामारी कर 4 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

इनके नाम नबुवत अंसारी, तनबीर आलम, जुनैद अंसारी और शारीद अंसारी है। इनपर देहरादून में साईबर क्राइम के मामले दर्ज है। 

कुंदन की रिपोर्ट