बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे अरेराज, पत्रकार रवीश कुमार की मां के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे अरेराज, पत्रकार रवीश कुमार की मां के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

MOTIHARI: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को मोतिहारी जिला के अरेराज जितवारपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार और महागठबंधन के गोविंदगंज विधानसभा के प्रत्याशी ब्रजेश पांडे के मां की श्राद्ध कर्म में उपस्थित होकर उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। 

उपमुख्यमंत्री के स्वागत में राजद कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि  कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिससे कार्यकर्ता मायूस दिखे। वहीं उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

वहीं अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र पिपरा तक स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी निरीक्षण को लेकर तैनात दिखे। उपमुख्यमंत्री अस्पतालों के निरीक्षण के लिए भी जाने वाले थे लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव होने के कारण अस्पताल का निरीक्षण वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
 

गौरतलब हो कि 5 लाख की आबादी वाले अनुमंडलीय अस्पताल मात्र चार डॉक्टर के भरोसे चल रहा है। अनुमंडल अस्पताल सिर्फ रेफर अस्पताल बनकर रह गया है। अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर के अभाव में  लगभग आठ माह से अल्ट्रासाउंड बंद पड़ा है। लोगों मे स्वाथ्य मंत्री के निरीक्षण के बाद अस्पताल की सूरत बदलने की उम्मीद थी। लेकिन हेलीपैड उखड़ते देख उम्मीद अब सपना बनकर रह गया। मौके पर एसडीएम संजीव कुमार ,डीएसपी रंजन कुमार, बीडीओ अमित कुमार पांडे, सीओ पवन कुमार झा  सहित कई थाना के थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

Suggested News