बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी CM रेणु देवी फिर फंसी- इस बार विधानसभा अध्यक्ष का नाम ही गलत बोल दिया,फिर सॉरी बोली..

डिप्टी CM रेणु देवी फिर फंसी- इस बार विधानसभा अध्यक्ष का नाम ही गलत बोल दिया,फिर सॉरी बोली..

PATNA: बिहार विधानसभा का 7 फरवरी यानी आज सौ साल पूरे हो गए। सौ साल पूरे होने पर बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। समारोह में दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्री मौजूद हैं।  बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समारोह पूरे साल चलेगा. अप्रैल, मई में इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे.

बोलने में फिर फंस गई रेणु देवी

7 फरवरी को होने वाले बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समारोह बिहार विधानसभा के सेंटल हाॅल में आयोजित है। इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं को संबोधन हो रहा है। बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर से फंस गई। संबोधन के शुरूआती दौर में ही डिप्टी सीएम फंस गई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का नाम ही गलत बोल दिया है। फिर समझने पर सॉरी बोली...। 

विजय प्रसाद श्रीवास्तव कह दिया

दरअसल डिप्टी सीएम रेणु देवी कार्यक्रम के संबोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का नाम गलत बोल दिया। डिप्टी सीएम बोलने के दौरान फिर फंस गई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को विजय प्रसाद श्रीवास्तव कह दिया। इसके बाद आभास होने पर सॉरी कह कर सुधार किया। डिप्टी सीएम द्वारा अध्यक्ष को विजय प्रसाद श्रीवास्तव कहने पर मंच एवं सामने बैठे सभी माननीय चौंक गए। इसके बाद रेणु देवी संभलते हुए अपने में सुधार की और तुरंत सॉरी कहा।

Suggested News