बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का किया उद्घाटन, कहा प्यार बांटना और नफरत मिटाना होगा

बोधगया में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का किया उद्घाटन, कहा प्यार बांटना और नफरत मिटाना होगा

GAYA : बिहार सरकार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कड़ी सुरक्षा के बीच आज बोधगया पहुंचे। जहाँ सबसे पहले उन्होंने पर्यटन विभाग से लगाए गए ग्राम श्री मेला का निरीक्षण किया। ग्राम श्री मेला मे लगाए गए स्टाल को बारी बारी से अवलोकन किया। उसके बाद ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन किया गया। 

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पहले बोधगया के बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति के लिए सुत पाठ किया। उसके बाद तथागत नाम का स्मारिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने बौद्ध महोत्सव के मंच से संबोधन में शांति का संदेश दिया है। साथ ही भगवान बुद्ध के जीवनी कथा पर चर्चा किया। 

उन्होंने कहा की बुद्धिज़्म कंट्री बहुत आगे बढ़ गई है और हमारे यहां छोटी छोटी बाते को लेकर भाई भाई से लड़ाई करता है। हमे प्यार बाँटना और नफ़रत को मिटाना होगा।  डिप्टी सीएम ने कहा कि हम चाहते है कि बोधगया में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आए। 

उन्होंने कहा की लोगो ने बिहार के नाम पर एक ऐसा प्रिपरेशन बना कर रखा है कि बिहार में जंगल राज है। बिहार मत जाओ। उन्होंने बोधगया मे बनाए गए सांस्कृतिक केंद्र के बारे में कहा कि 124 करोड़ की लागत से बनाई गई है। 

गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Suggested News