PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार को दिल्ली दौरे से वापस पटना आ गए हैं। यहां पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने शिक्षा मंत्री को जमकर सुनाय़ा है। दरअसल, शिक्षा मंत्री ने एक बार फिर रामचरित मानस को विवादित बयान दिया है। इस बयान को लेकर राजद और जदयू के नेताओं में नाराजगी दिख रही है। इसी कड़ी में पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने शिक्षा मंत्री को फटकार लगाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। जिस विभाग के मंत्री हैं। उस विभाग को लेकर बातें करनी चाहिए।
जिस विभाग के मंत्री हैं उसी की बात करें शिक्षा मंत्री
डिप्टी सीएम ने कहा कि, संविधान में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। इससे कई लोगों की अस्थाई जुड़ी हुई है। हम सभी लोग हमेशा हर धर्म का सम्मान करते हैं। मंत्री जी को अपने विभागों में ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उससे जुड़ी बातें करना चाहिए। नकारात्मक बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया को भी नकारात्मक बातों के ऊपर चर्चा नहीं करना चाहिए सकारात्मक बातों को दिखाना चाहिए। पूरे देश में सबसे ज्यादा बहाली बिहार में निकली है। इसकी चर्चा होनी चाहिए। जब को शिक्षा मिलेगा तो वह खुद ही तय कर लेगा की क्या सही है और क्या गलत है। यह व्यक्तिगत लोगों के आस्था से जुड़ा हुआ सवाल है और हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं। हमें ऐसी मामलों में बात नहीं करनी चाहिए इग्नोर करनी चाहिए।
माहौल बिगाड़ने वालों का बायकॉट
वहीं कई मीडिया चैनल और एंकरों को बायकॉट करने को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि, जो लोग माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। उग्र होकर डिबेट करते हैं। जो बीजेपी मानसिकता के लोग हैं। तो यह तय हुआ कि ऐसे चैनल में जाकर कोई फायदा नहीं है। उन्हें बायकॉट किया गया है। सब ग्रुप कमेटी के लोगों ने तय किया है कि उनके चैनल में नहीं जाएंगे।
भाजपा के मुंह में भरा है जहर
बता दें कि, गृह मंत्री अमित शाह कल बिहार आने वाले हैं। जिसे लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हर महीने तो आते ही रहते हैं। लेकिन कोई जिम्मेवारी नहीं निभा रहे हैं। मणिपुर में जो आग लगा हुआ है उसको बुझाने के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार के पलटी मारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब बकवास है। कभी संभव नहीं है। बेकार की बात हैं। जिनके मुंह में जहर भरा रहता है, गुस्सा रहता है। जो दूसरों को नफरत की पाठ पढ़ाती है। अगर वह इस बात से खुश है तो और लड्डू खाएं।