बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची देसी गर्ल, पीली साड़ी में फागुन के रंग बिखेरते आई नजर, फैंस हुए दीवाने

रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची देसी गर्ल, पीली साड़ी में फागुन के रंग बिखेरते आई नजर, फैंस हुए दीवाने

DESK: बॉलीवुड की पंसदीदा एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा बुधवार को अयोध्या पहुंची। जहां उन्होंने  अपने पूरे परिवार के साथ रंगभरी एकादशी के दिन रामलला की दर्शन की। प्रियंका चौपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती भी मौजूद थीं। साथ ही प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी साथ थीं। भारतीय सांस्कृति के अनुरुप प्रियंका पीले रंग की साड़ी में मंदिर पहुंची। वहीं प्रियंका ने बेटी मालती को खुद गोद में ले रखा था। 

बताया जा रहा कि, स्पेशल विमान से अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा अयोध्या पहुंची। एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह पीले रंग की साड़ी के साथ हाथों में चूड़ियां पहनी दिखाई दे रही हैं। पति निक जोनस भी भारतीय परिधान में ही रामलला के मंदिर पहुंचे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

मालूम हो कि, कुछ दिन पहले ही प्रियंका भारत आई हैं। उनके बाद निक जोनस भी इंडिया पहुंचे। अब अचानक पूरा परिवार अयोध्या पहुंचा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा समेत पूरे परिवार ने सिर पर राम के नाम का टीका भी लगवाया। पूरा परिवार राम की भक्ति में डूबा दिखाई दिया। बेटी मालती मेरी और निक जोनस भी आस्था के रंग में रंगे नजर आए। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं।

Suggested News