विकास आयुक्त शशि शेखर शर्मा हुए रिटायर, UPSC के 7TH टॉपर बन कर बटोरी थीं सुर्खियां

PATNA : बिहार के विकास आयुक्त शशि शेखर शर्मा 35 साल की सकारी सेवा के बाद आज रिटायर हो गये। नए विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने कार्यभार संभाल लिया।

शशि शेखर शर्मा कड़क IAS अफसर रहे हैं। ग्रामीण विकास की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनकी प्रशासनिक क्षमता को देख कर ही सरकार ने विकास आयुक्त जैसे अहम पद पर इनकी तैनाती की थी। उन्होंने कहा कि रिटायर होने के बाद वे अपने गांव में रहेंगे। वे पटना जिले के पतूत गांव के रहने वाले हैं।

कई किताबें लिखी हैं शशि शेखर शर्मा ने

प्रशासनिक सेवा में रहने के दौरान शशिशेखर शर्मा किताबें भी लिखते रहे हैं। उनकी एक किताब का नाम है- ओ माई गॉड : द नेचर ऑफ डिवाइन फॉल्टलाइंस। उनकी एक किताब अक्टूबर महीने में प्रकाशित होने वाली है जिसका नाम है- धर्मशास्त्र और जाति। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी राज के दौरान 1871 के बाद जाति का समाज में गलत मकसद के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा। इसके बाद नेता राजनीति में इसका इस्तेमाल करने लगे। जाति के कारण समाज को क्या नुकसान उठाना पड़ा हैं, किताब में इसी बात को प्रमुखता से उठाया गया है।

UPSC  के 7TH  टॉपर थे शशि शेखर शर्मा ने

शशिशेखर शर्मा 1985 बैच के IAS अफसर थे। उनकी पढ़ाई भागलपुर विश्वविद्यालय में हुई थी। उन्होंने अंग्रेजी से एमए किया था। उन्होंने UPSC  में सातवां स्थान लाकर पूरे बिहार में सुर्खियां बटोरी थीं। 1984 में उनका चयन IPS  के लिए हुआ था। IPS  की ट्रेनिंग के दौरान ही उन्होंने IAS कम्पीट किया था।