बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धान खरीदी का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, सभी पैक्सों को दिया निर्देश - किसानों को नहीं उठानी पड़े परेशानी

धान खरीदी का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, सभी पैक्सों को दिया निर्देश - किसानों को नहीं उठानी पड़े परेशानी

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के गोनाहा पंचायत की पैक्स गुदाम का जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार व एसडीएम एस जेड हसन ने गुरूवार को पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार यादव की पैक्स के धान खरीद का औचक निरीक्षण किया। पैक्स अध्यक्ष  ने बताया कि किसानों से धान की अधिप्राप्ति की जा रही है। अबतक 13600 क्विंटल धान खरीदा गया है। 

डीएम के पूछने पर पैक्स प्रबंधक ने बताया कि किसानों के पास धान उपलब्ध है और किसान पैक्स में बेचने के लिए भी सहमत हैं।डीएम ने लक्ष को पूरा करने  के लिए छोटे किसानों से धान खरीद करने का निर्देश दिया डीएम ने बाड़ी- बाड़ी किसानों की समस्याओं सुनी, किसानों के समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने किसानों को कहा कि आप लोग पैक्स में धान दे सकते है और उचित मूल्य  दिया जाएगा  डीएम ने पैक्स गोदाम में रखी धान की बोरियों का अवलोकन किया। अवलोकन करते हुए वर्तमान में किसानों द्वारा दिए जा रहे धान की नमी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हर हाल में किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंदर भुगतान का निर्देश दिया धान खरीदारी की अद्यतन जानकारी ली। बीसीओ त्रिवेणीगंज ने बताया कि  पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार यादव के  पैक्स में 916 किसान रजिस्टर्ड है जिसमें 680 किसानों का 13600 क्किवंटल धान खरीद की गई।

 डीएम ने कहा कि पैक्स में धान की खरीदारी की जा रही है, शेष रजिस्टर्ड किसानों  जिसके पास धान है, उनसे पैक्स अध्यक्ष को खरीदने आदेश दिया है।  डीएम ने धान खरीदारी के लक्ष्य में बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए कहा कि नए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत धान अधिप्राप्ति पूरा करने और अधिप्राप्ति के बाद किसानों को तुरंत भुगतान कराने का भी निर्देश दिया।

Suggested News