बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिग्विजय सिंह ने किया ऐलान, लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, कल करेंगे नामांकन

दिग्विजय सिंह ने किया ऐलान, लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, कल करेंगे नामांकन

DESK. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने नामाकंन पत्र भी ले लिया है. सूत्रों के अनुसार दिग्विजय सिंह ने कुल 10 नामांकन पत्र खरीदा है. दिग्विजय सिंह का नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में कई दिनों से सामने आ रहा था।

जानकारी के मुताबिक के अशोक गहलोत को लेकर असमंजस की स्थिति में गांधी परिवार ने दिग्विजय सिंह को आगे किया है। दिग्विजय सिंह गांधी परिवार के बेहद भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। यही कारण है कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। वर्तमान में दिग्विजय सिंह पार्टी के महासचिव भी हैं और भारत जोड़ो यात्रा में उनकी भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। 

अगर दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ते हैं तो कहीं ना कहीं उनका मुकाबला शशि थरूर से होगा। शशि थरूर 30 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शशि थरूर ने पहले ही सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। शशि थरूर को सोनिया गांधी ने कहा था कि कोई भी चुनाव लड़ सकता है। सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। 

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में मुकुल वासनिक, कमलनाथ और मल्लिकार्जुन खड़गे का भी नाम चल रहा है। लेकिन सूत्रों का दावा है कि अगर दिग्विजय सिंह नामांकन दाखिल करते हैं तो यह सभी नेता अपना नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। दिग्विजय सिंह कहीं ना कहीं गांधी परिवार से मंजूरी के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष पद की लड़ाई में आगे आएंगे।

इस बीच, दिल्ली में डेरा डाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अब तक पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से मिलने का समय नहीं मिला है। वह बुधवार रात दिल्ली पहुंच गए थे। वहीं, गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं आज फॉर्म लेने आया हूं, संभवत: कल नामांकन भरूंगा।' इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। हालांकि, उस दौरान भी उन्होंने आलाकमान के निर्देशों को मानने की बात कही थी।


Suggested News