बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी देवी और तेजस्वी से मिले दिग्विजय सिंह, कहा- मुझे लालू प्रसाद के घर की चाय बहुत पसंद

राबड़ी देवी और तेजस्वी से मिले दिग्विजय सिंह, कहा- मुझे लालू प्रसाद के घर की चाय बहुत पसंद

PATNA : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लालू प्रसाद के घर की चाय बहुत पसंद है। वे जब  भी पटना आते हैं, चाय पीने उनके घर पर जरूर जाते हैं। बुधवार को जब वे पटना आये तो अपनी मनपसंद चाय पीने राबड़ी देवी के आवास 10, सर्कुलर रोड पहुंच गये। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने दिग्विजय सिंह को बीजेपी की एजेंट कहा है। दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर भी अपनी सफाई दी।

राबड़ी देवी और तेजस्वी से मिले दिग्विजय

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को राबड़ी देवी के आवास, 10 सर्कुलर रोड पहुंचे। उन्होंने  राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक अशोक राम भी थे। इस मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें लालू प्रसाद के घर की चाय बहुत पसंद हैं। वे जब भी पटना आते हैं, चाय पीने के लिए लालू प्रसाद के आवास पर जरूर आते हैं। इस लिए पटना आने पर वे राबड़ी देवी के आवास पर चले आये । उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद बहादुर नेता हैं। उन्होंने कभी विचारों से समझौता नहीं किया। आज भी उन्हें केस में फंसाया जा रहा है। एक ही प्रकरण में उन्हें दो बार सजा दी जा रही है।

बीजेपी की एजेंट कहे जाने पर सफाई

मायावती ने दिग्विजय सिंह को बीजेपी की एजेंट  कहा है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं तो नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का घोर विरोधी रहा हूं। पता नहीं क्यों मायावती मुझे बीजेपी का एजेंट कह रही हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। उन्होंने ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में गठबंधन नहीं किया। जब कि मैं तो इस बात की कोशिश में हूं कि देश में बीजेपी के खिलाफ एक बड़ा महागठबंधन बने।

Suggested News