बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रेन में यात्रियों से अवैध राशि वसूलकर यात्रा कराने के धंधे का खुलासा, आरपीएफ ने पेंट्रीकार मैनैजर सहित 19 लोगों को किया गिरफ्तार

ट्रेन में यात्रियों से अवैध राशि वसूलकर यात्रा कराने के धंधे का खुलासा, आरपीएफ ने पेंट्रीकार मैनैजर सहित 19 लोगों को किया गिरफ्तार

CHAPRA : ट्रेन में यात्रियों से अवैध राशि वसूल कर यात्रा कराने के धंधे का आरपीएफ ने खुलासा किया है। इस मामले में पेंट्रीकार के मैनैजर एवं ट्रैन में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 16 यात्रियो सहित कुल 19 लोगों को छपरा आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 


आरपीएफ के छपरा प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि पेंट्रीकार के स्टाफ द्वारा यात्रियों से अवैध धन राशि वसूल कर यात्रा कराने की सूचना मिल रही थी। जिसके तहत गुरुवार को दिल्ली से आने वाली बिहार संम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार की जांच की गई। 

जिसमें पाया गया कि पेंट्रीकार के मैनैजर एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा यात्रियों से 1200 -1500 रूपए की अवैध रूप से वसूली कर कुल 16 यात्रियों को अवैध रूप से यात्रा करवाई जा रही थी। अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों में से कुछ यात्रियों के पास जनरल टिकट था तो कुछ यात्री बिना टिकट के थे। 

अवैध रूप से यात्रा कराने के आरोप में पेंट्रीकार के मैनैजर एवं पेंन्ट्रीकार के दो सहयोगी स्टाफ को गिरफ्तार किया गया। वहीं अवैध रूप से यात्रा कर रहे 16 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार 19 लोगों को सोनपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News