आगलगी पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण, भारतीय महिला पार्टी की जरुरतमंदों के लिए पहल

पटना. भारतीय महिला पार्टी ने आशियाना दीघा रोड आगलगी पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण। दरअसल, बीते दिनों आशियाना दीघा रोड पर आगलगी की दुखद घटना घट गई थी जिसमें कई झुग्गी झोपड़ी जल कर खाक हो गए थे। झुग्गी झोपड़ी में आश्रय लिए आर्थिक रूप से बेहद हीं कमज़ोर वर्ग के इन लोगों का सब कुछ जल कर राख हो गया था।
घटना के बाद भारतीय महिला पार्टी के सदस्यों ने पीड़ित परिवार के बीच पहुंच कर राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री में मुख्य रूप से परिवार को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए जरूरी राशन एवं कपड़े इत्यादि को शामिल किया गया था।
इस मौके पर मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्ष रेणु सिंह, उपाध्यक्ष डॉ० पूनम सिंह एवं अनिता वर्मा उपस्थित रहीं.