बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ठंढ में गरीबों को राहत देने निकले प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, जरुरतमंदों में किया कंबल का वितरण

ठंढ में गरीबों को राहत देने निकले प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, जरुरतमंदों में किया कंबल का वितरण

PURNIA : पूर्णिया में लगातार हो रहे ठंड कुहासा और कनकनी के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जहां लोग अपने घरों में रह कर कम्बल या रजाई की शरण लिए हुए हैं। लेकिन पूर्णिया में कुछ ऐसे भी लोग है जिन्हें इस कड़ाके की ठंढ में ना ही रजाई है और ना ही कम्बल। वहीं प्रमंडलीय आयुक्त राहुल रंजन महिवाल, जिलाधिकारी राहुल कुमार,सदर एसडीओ राकेश रमण समेत कई अधिकारियों ने इन गरीब और बेसहारा लोगो के बीच कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया। 

जहां प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी ने दर्जनों जरूरतमन्दों के बीच कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया.. जंहा कम्बल प्राप्त करने वाले लोगों में काफी खुशी देखने को मिला.. वह मौके पर वरीय अधिकारियों ने बारी बारी से तमाम लोगों जो कम्बल दिया.. साथ ही ठंड को लेकर इन लोगों में क्या कुछ व्यवस्था है उसके बारे में भी जानकारियां लिया.. मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त राहुल रंजन महिवाल ने कहा ज्यादा ठंढ़ को देखते हुए हमलोगों ने कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया।

जिसमे खासकर वैसे लोग जो बेसहारा है और उनको जरूरत है। आगे प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि हमसभी इंसान ही है। जरूरत के हिसाब से प्रशासनिक कार्यो के अलावे इस तरह के नेक काम करने के लिए हमलोग उसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है.

Suggested News