बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होली के मौके पर DJ डांस में हुई फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत

होली के मौके पर DJ डांस में हुई फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत

खगड़ियाः जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां होली मिलन के दौरान फायरिंग में एक बच्चे की जान चली गई. मामला खगड़िया के मोरकाही थाना के बरियाही गांव की है। 

बीती रात कुछ लोग मृतक के घर के पास DJ बजाकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने गोली चला दी, गोली डांस देखने बाहर आये बच्चे को लग गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

पुलिस ने घटना के संबंध में डीजे बजने की बात से इंकार किया है, लेकिन फायरिंग से मौत होने की बात पुलिस ने कबूल की है। 

Suggested News