बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DM साहब ने हंसुली से दनादन शुरू कर दिया धान की कटनी, किसानों ने कहा- हूजुर ने कमाल कर दिया

DM साहब ने हंसुली से दनादन  शुरू कर दिया धान की कटनी, किसानों ने कहा- हूजुर ने कमाल कर दिया

GOPALGANJ: किसानों की हौसलाफजाई के लिए जिलाधिकारी ने कुछ ऐसा कर डाला जो किसान भाईयों के  लिए सबक है। मजदूरों के हाल पर किसानों को छोड़ने वाले किसानों के लिए भी सबक है। किसान भाईयों को अपने हाथों की ताकत पर भरोसा करने के उद्देश्य से आज इस नजारे को देखकर सब हैरान रह गए। 

बिहार के गोपालगंज में मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। मांझागढ़ प्रखंड के छवही तकी गांव में किसान तो खेतों में रोज की तरह काम कर ही रहे थे पर इनके साथ जुटे थे शर्ट-पैंट पहने अधिकारी। खुले आसमान के नीचे धूप के बीच ये काम करने वाले कोई और नहीं बल्कि जिले के डीएम थे। गांव पहुंचे जिलाधिकारी अरशद अजीज ने हंसुली लेकर एक किसान के खेत में तैयार धान की फसल काटी। इस दौरान दस मीटर गुणा पांच मीटर में 16 किलो 400 ग्राम धान की उपज मिली। 

कटनी तथा उपज का वजन कराने के बाद जिलाधिकारी ने किसान को अच्छी उपज के लिए बधाई भी दी। जिलाधिकारी के इस कार्य से किसानों का हौसला बढ़ा है। बताया जाता है कि छवही तकी गांव निवासी किसान सिदेश्वर सिंह ने अपने खेत में राजेंद्र मसूरी प्रजाति के धान की खेती की है। फसल पककर तैयार हो गई है। किसान धान की फसल की कटनी करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को जिलाधिकारी अरशद अजीत कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ छवही तकी गांव पहुंच गए। डीएम ने हंसुली लेकर किसान सिदेश्वर सिंह के खेत में तैयार धान की फसल की कटनी की। 

गोपालगंज के छवही तकी गांव में धान कटनी करते जिलाधिकारी अरशद अजीज। गोपालगंज में जिलाधिकारी अरशद अजीज ने हंसुली लेकर एक किसान के खेत में तैयार धान की फसल काटी। इस दौरान दस मीटर गुणा पांच मीटर में 16 किलो 400 ग्राम धान की उपज मिली। डीएम के इस कार्य से किसानों का हौसला बढ़ा है। 

Suggested News