बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो घंटे तक होती रही गोलीबारी, कई राउंड फायरिंग और तीन लोगों ने गंवा दी अपनी जान

दो घंटे तक होती रही गोलीबारी, कई राउंड फायरिंग और तीन लोगों ने गंवा दी अपनी जान

MUNGER. जिले केकासिम बाजार थाना क्षेत्र के मोकबिरा चांय टोला में शुक्रवार की रात दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस पूरी घटना के लगभग दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक पक्ष से जयजय राम साव व उसका पुत्र कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो शामिल हैं।इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से आर्मी जवान चंदन साव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद विराट टोला में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जबकि ग्रामीण दहशत में हैं।

जमीन विवाद को बताया जा रहा है कारण

जानकारी के अनुसार 12 वर्ष पूर्व ओम प्रकाश सहनी ने 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर कब्जा को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। इसी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया और तीन लोगों जान चली गयी।

दिन में भी हुई थीमारपीट
इसी जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर भी दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी और तनाव का माहौल बन गया था। इसके बाद रात आठ बजे दोनों पक्ष के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें 26 वर्षीय कुंदन साह गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि गोलीबारी के दौरान घटनास्थल पर ही 18 वर्षीय सागर बिंद और 55 वर्षीय जयजय राम साह की मौत हो गई। 

पुलिस कर रही है जांच
एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। एक पक्ष से जयजय राम साह व उनके पुत्र कुंदन साह और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो की मौत हुई है। पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Suggested News