बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चेहरे पर मत जाइए, जांबाज है यह ASP - आतंकियों के छुड़ा दिये छक्के

चेहरे पर मत जाइए, जांबाज है यह ASP - आतंकियों के छुड़ा दिये छक्के

N4N DESK : अब पाकिस्तान भी बदल रहा है। वहां भी अब लड़कियां न केवल पुलिस अफसर बन रहीं हैं बल्कि अपनी जांबाजी का सिक्का भी जमा रही हैं। हाल ही में कराची में आतंकियों ने चीनी काउंसलेट पर हमला बोल दिया था। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को लीड किया था ASP सुहाई अजीज तालपुर ने। इस ऑपरेशन में चार आतंकी मारे गये थे।

 कौन हैं सुहाई अजीज तालपुर

सुहाई अजीज तालपुर अभी कराची में ASP हैं। पाकिस्तान सिविल सर्विसेज का नाम है सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज। सुहाई ने 2013 में सेंट्रल सुपीरियर सर्विस की परीक्षा पास की थी। वे सिंध से सीएसएस अफसर बनने वाली पहली महिला हैं। पाकिस्तान जैसे कट्टरपंथी देश में किसी महिला का पढ़ना और ओहदा पाना बहुत मुश्किल माना जाता है। लेकिन अब पाकिस्तान भी धीरे दीरे बदल रहा है। सुहाई के पिता अजीज तालपुर लेखक और एक्टिविस्ट हैं और वे गांव में रहते हैं। जब सुहाई पढ़ने के लिए गांव के स्कूल में गयी थी तब उसका बहुत विरोध हुआ था। जब सुहाई ने सिविस सर्विसेज की परीक्षा पास की तो घर के नाते रिश्तेदार उसके पुलिस सेवा में जाने का विरोध करने लगे। लेकिन सुहाई के पिता ने उसे मर्जी के मुताबिक पुलिस सेवा में जाने की इजाजत दे दी।

 सख्त अफसर हैं सुहाई अजीज

पाकिस्तान में सुहाई की जांबाजी की हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। सुहाई ने आतंकियों के खिलाफ खुद मोर्चा संभाला था। इस घटना में चार आतंकी मारे गये थे। सुहाई के नेतृत्व में जिस मुस्तैदी से ऑपरेशन लॉन्च किया उसकी वजह से आतंकी चीनी काउंसलेट के अंदर नहीं जा सके थे।   सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सुहाई के साहस की खूब तारीफ की है।

Suggested News