बगहा सदर अस्पताल में हड़ताल पर गए डॉक्टर, ओपीडी सेवा हुआ बाधित, मरीजों की बढ़ी परेशानी

बगहा सदर अस्पताल में हड़ताल पर गए डॉक्टर, ओपीडी सेवा हुआ बाधित, मरीजों की बढ़ी परेशानी

BETTIAH : बिहार के पूर्णिया में डॉक्टर पर जानलेवा हमला मामले को लेकर पश्चिम चम्पारण के बगहा सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद हो गया है। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी सेवा का लाभ उठाने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। 

दरअसल बगहा अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। लिहाजा ओपीडी सेवा बाधित होने का असर साफ साफ दिख रहा है। मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जब उन्हे डॉक्टरों के हड़ताल की जानकारी हो रही है तो वापस लौट जा रहे हैं। 

मरीजों ने बताया की अस्पताल पहुंचने पर पता चला की ओपीडी में इलाज नहीं किया जा रहा है। दूर दराज से आने के कारण उन्हे परेशानी हो रही है। वहीं डॉक्टर तारिक नदीम ने बताया की पूर्णिया में हुए डॉक्टर पर हमला के मद्देनजर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। 

बता दें की बगहा सदर अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज ओपीडी में इलाज कराने आते हैं। ऐसे में आज हड़ताल का असर साफ साफ देखने को मिल रहा है।साथ ही उन्होंने बताया कि इमरजेंसी सेवा दिया जा रहा है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News