बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में दबंगों की दबंगई, सार्वजनिक कुंए से पानी भरने पर लगाया रोक, पालन नहीं करने वालों की करते हैं जमकर पिटाई...

बेगूसराय में दबंगों की दबंगई, सार्वजनिक कुंए से पानी भरने पर लगाया रोक, पालन नहीं करने वालों की करते हैं जमकर पिटाई...

BEGUSARAI: बेगूसराय के एक गांव में दबंगों की दबंगई का एक मामला सामने आया है। जहां गांव के एक सार्वजनिक कुएं पर पानी भरने वाले कुछ लोगों की ना सिर्फ मनाही है बल्कि इसका पालन नहीं करने पर महिला और पुरुषों की दबंग के द्वारा पिटाई की जाती है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साख गांव की इस घटना तब तूल पकड़ने लगा जब दबंगो द्वारा कुएं पर पानी भरने कुछ महिला और पुरुषों की जमकर पिटाई की गई। जिनका इलाज में बेगूसराय सदर अस्पताल में कराया गया।

इस घटना के विरोध मे दर्जनों महिला और पुरुष ने घटना के विरोध में बेगूसराय एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज हुआ। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चले कि बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख तरैया गांव में एक अजीबोगरीब का मामला सामने आया है। जहां सार्वजनिक कुओं पर दबंगों ने कब्जा जमा रखा है और इस कुएं पर पानी पीने वाले और पूजा पाठ करने वाले लोगों के साथ मारपीट की घटना को अक्सर अंजाम दिया जाता है।

इसी कड़ी में पिछले दिनों एक बार फिर से दबंग की दबंगई देखने को मिला जब कुछ लोग पूजा पाठ के सिलसिले में कुएं पर पहुंचे थे तो उनके साथ दबंगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें कई महिला और पुरुष घायल हो गये। आरोप है कि दबंग हथियार से लैस रहते है और नशे की हालत मे रहते छेड़खानी और मारपीट उनके लिए आम बात है। आरोप है की सभी आरोपी लोगों को कुएं के इस्तेमाल से रोकते है।

वहीं विरोध करने वाले लोगों की पिटाई करते रहते है। इस बात से नाराज लोगों ने एसपी ऑफिस पहुँच कर अपना विरोध दर्ज कराया और और एसपी के सामने न्याय की गुहार लगाया। जिसके बाद एसपीके निर्देश पर कई लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया गया। इस मामले मे एसपी ने एक महिला के साथ पिटाई की बात बताई है, वहीं उन्होंने कुएं के कारण मारपीट की बात को जाँच का हिस्सा बताया है और इसकी जाँच के बाद ही सब कुछ सामने आएगा।

Suggested News