बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, बेटे-बहू पर हत्या का शक

लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, बेटे-बहू पर हत्या का शक

News4nation desk : लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। हत्या का शक दंपत्ति के बेटे-बहू पर जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि राजधानी के द्वारा स्थित छावला थाना क्षेत्र के दीनापुर दुर्गा विहार फेज-2 से बुजुर्ग दंपत्ति की उसके घर के अंदर ही लाश बरामद की गई। पति-पत्नी की हत्या बड़े ही निर्मम तरीके से चाकू और पेचकस से गोदकर की गई थी।  

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनो लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने घटना के पीछे बेटे-बहू का हाथ होने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार घर में सिर्फ उसके बेटे-बहू ही थे। उनके बच्चे घर पर नहीं थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Suggested News