बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा कार्यालय में मना डॉ. सीपी ठाकुर का जन्मदिन, राजीव रंजन ने भारत रत्न देने की मांग की

भाजपा कार्यालय में मना डॉ. सीपी ठाकुर का जन्मदिन, राजीव रंजन ने भारत रत्न देने की मांग की

पटना. भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सीपी ठाकुर का जन्मदिन मनाया गया. इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी आयु की कामना की. इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच लड्डुओं का भी वितरण किया गया. वहीं भाजपा के पूर्व बिहार मीडिया प्रभारी राजीव रंजन ने केंद्र सरकार से सीपी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की. इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार भाजपा अध्य संजय जायसवाल को पत्र भी लिखा है. 

इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रीय, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, अरविंद सिंह, संतोष पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह इत्यादी कार्यक्रम में मौजूद थे.

Suggested News