बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज लोकसभा सीट पर डॉ. सुनील कुमार रंजन ने ठोका दावा, कहा लोगों को देंगे फ्री बस की सुविधा...

गोपालगंज लोकसभा सीट पर डॉ. सुनील कुमार रंजन ने ठोका दावा, कहा लोगों को देंगे फ्री बस की सुविधा...

GOPALGANJ : लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने के लिए जिले प्रसिद्ध डॉक्टर सुनील कुमार ने भी मन बना लिया है। लेकिन जनता इन पर कितना अपना मन बनाएगी ये आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल डॉ सुनील कुमार जिले के कुचायकोट प्रखंड के सेमरा बाजार निवासी  विक्रमा राम के बेटा डॉ सुनील कुमार रंजन पिछले 17 वर्षो से प्रैक्टिस कर रहे है, लेकिन अब ये किसी बड़े पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर एक राजनेता बन जनता की सेवा करना चाहते है।

दरअसल लोक सभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। विभिन्न पार्टी के नेताओं द्वारा विभिन्न जगह कार्यकर्ता सम्मेलन कर अपने कार्यकर्त्ताओ को मजबूत करने और बूथ स्तर पर काम करने की रणनीति तैयार कर रहें है। वही इस चुनावी मैदान में उतरने के लिए कई लड़ाके भी अपना भाग्य आजमाने के लिए अपनी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। ताकि जनता के बीच पहुंच कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर सके। इस चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने के लिए कई नए चेहरे समाने आ रहे है,तो कई पुराने चेहरे है। जिनकी इस बार लोक सभा चुनाव में लड़ने की उम्मीद जताई जा रही। 

हालांकि  गोपालगंज सुरक्षित सीट है। इस सुरक्षित सीट पर अपनी अपनी दावेदारी पेश करने के लिए कुछ राजनीति पार्टी के नेता दिन रात एक किए हुए है। वही कुछ डॉक्टर भी अपनी नैया पार कराने की जद्दोजहद में लगे हुए है। गोपालगंज सीट वर्तमान में जदयू के खाते में है जिस पर जेडीयू  के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन सांसद है। लेकिन इस बार उनके सीट पर खतरा मंडरा रहा है, क्योकी इस सीट पर राजद भी दावेदारी पेश कर रहा है। वही बात करें भाजपा की तो भाजपा के टिकट पर चुनाव लडने के लिए कई लोग सामने आने लगे है। लेकिन टिकट किनके खाते में जाएगा ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल भाजपा के टिकट के कई दावेदार है ,जिसमे पूर्व सांसद जनक राम, डॉ सुनील कुमार रंजन या सुदामा मांझी या फिर डॉ अरविंद कुमार। 

इस बीच दावेदारों की बात करें तो डॉ सुनील कुमार रंजन ने पिछले लोकसभा चुनाव में भी चुनावी मैदान में कूदने की मन बना लिए थे। लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वे चुनाव नही लड़ सके। लेकिन इस बार फिर उन्होंने बन बना लिया है और चुनावी मैदान में उतरने के पहले जनता के बीच पहुंच कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रहें है। इसकी जानकारी देते हुए डॉ सुनील कुमार रंजन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की पिछले 17 वर्षो से जिले के लोगो को चिकित्सीय सुविधा देते है। विभिन्न जगह मेडिकल कैंप लगाकर गरीबों को ईलाज ईलाज करते रहे है। साथ ही मेरा परिवार करीब 20 वर्षो से राजनीति से जुड़ा हुआ है। मेरे पिताजी सेमरा पंचायत से मुखिया है। आगामी होने वाले लोक सभा चुनाव में अगर कोई बड़ी पार्टी से मुझे टिकट मिलता है तो मैं चुनाव लडूंगा और जीत कर जनता की सेवा करूंगा। वर्तमान सरकार में पिछले 15 सालों से गोपालगंज में कोई खास विकास नही हुआ है। अगर गोपालगंज की जनता उन्हें मौका देती है। तो वे सबसे पहले शहर का विकास करेंगे और जिले के सभी प्रखंडों से गोपालगंज के लिए फ्री बस सेवा देंगे। जिससे किसी जरूरी कार्यो से या कोर्ट कचहरी के लिए आने वाले गरीबो ,महिलाओ और जरूरमंदो को सुविधा मिल सके।

गोपालगंज से मनन अहमद की रिपोर्ट

Suggested News