कैमूर में नहीं थम रही मादक पदार्थों की तस्करी, पुलिस ने 51 पुड़िया हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

KAIMUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के बावजूद शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसके साथ ही अन्य मादक पदार्थों की तस्करी भी हो रही है। इसी कड़ी में 51 पुड़िया हेरोइन के साथ  मोहनिया शहर से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

मोहनिया पुलिस ने यह कार्रवाई मोहनिया शहर के वार्ड 6 मे गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर 51 पुड़िया हेरोइन बरामद किया। वही दूसरा आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाईल और 7100 सौ रुपया नगद भी बरामद किया है। मोहनिया पुलिस का हाथो पकड़ाये आरोपी की पहचान मोहनिया शहर वार्ड 6 निवासी शाहबाज राइन के पुत्र आसिफ राइन के रूप में हुई है।

Nsmch

इसकी जानकारी मोहनिया थाना परिसर में प्रेस वार्ता मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने दी। उन्होंने ने बताया कि मोहनिया निवासी चिरकुट चौधरी के पुत्र रवि चौधरी फरार है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा की इस मामले में कार्रवाई करने के टीम का गठन किया गया था। 51 पुड़िया में 48.95 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। जिसके साथ ही एक मोबाईल और 7100 सौ नगद रुपया भी बरामद हुआ है। पकड़े गए और फरार आरोपी दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट