बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नशे में धुत भतीजे ने की मौसी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : नशे में धुत भतीजे ने की मौसी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

AURANGABAD : जिले में आज नशे मे धुत अपराधी ने दिनदहाड़े महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की पहचान रफीगंज प्रखंड के दोसव गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी पूनम देवी के रूप में की गयी है। जो नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया कॉलोनी वार्ड नं 11 में एक किराए के मकान में रहती थीं। 


बताया जा रहा है की महिला को गोली मारने वाला शख्स उसका मकान मालिक ही है। वहीं महिला के पड़ोसी वार्ड नं 11 निवासी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि महिला युवक के रिश्ते में मौसी लगती थी, जो यहां उसके मकान में किराए पर रहती थी। 

घटना के सम्बन्ध में औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए गोली मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या करने के पीछे के कारण को जानने में जुट गई है।

घटना की ख़बर सुन औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचे। सिंह ने कहा की बिहार फिर से जंगलराज के रास्ते पर चल निकला है। उन्होंने कहा की हत्या और लूट की ख़बर अब आम सी हो गई। नई सरकार बनते ही अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News