बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

BREAKING NEWS : ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 समेली खैरा मोड़ के समीप पशुपालक से लदी पिकआप वैन अनियंत्रित होकर पलटी गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक महिला व बच्चे घायल हैं सभी लोग कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के मजदिया, देवीपुर, कमलाकांनी सहित गांव के निवासी बताए गए हैं।

 कुर्सेला से कोढ़ा प्रखंड की तरफ जा रहे थे मवेशी का चारा लाने के लिए। इसी बीच पिकआप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में  शामिल एक महिला ने बताया कि गाड़ी पर 40 के आसपास लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही  पोठिया ओपी और कुर्सेला थानां के पुलिस  बल के साथ घटना स्थल पर  पहुची। वही सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में चल रहा हैं।

प्रसुता को लाने गए एंबुलेंस से पहुंचे अस्पताल

घटना में घायल सभी लोग सड़क किनारे पड़े हुए थे, इसी दौरान एक प्रसुता को पहुंचाकर वापस लौट रहा एंबुलेंस वहां से गुजरा, जिसके चालक ने गाड़ी रोक दी। उसी एबुंलेंस से कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Suggested News