बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : बेगूसराय में सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं पर गिरा 11 हज़ार वोल्ट का तार, आधा दर्जन महिलाएं हुई जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BREAKING NEWS : बेगूसराय में सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं पर गिरा 11 हज़ार वोल्ट का तार, आधा दर्जन महिलाएं हुई जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BEGUSARAI : बेगूसराय में 11000 वोल्ट का तार गिरने से कई महिलाएं झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। उनमें कुछ महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहनपुर के वार्ड संख्या 7 में सत्संग चल रहा था। सत्संग में महिलाओं की संख्या काफी थी। इसी दौरान 11000 हाई वोल्टेज का तार गलकर शिविर के ऊपर गिर गया। तार के गिरते ही वहां अचानक भगदड़ मच गई और कई महिलाएं उसकी चपेट में आ गई। इस वजह से महिलाएं काफी गंभीर रूप से झुलस गई। 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। हालांकि थोड़ी देर के बाद बिजली कट गई। लेकिन इस दौरान कई लोग इसके चपेट में आ गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उन घायल महिलाओं को पीएचसी में भर्ती कराया। कई की स्थिति काफी गंभीर थी, जिन्हें तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

गंभीर रूप से घायल महिलाओं का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से अक्सर इस तरह की घटनाएं घटती रहती हैं और लोगों की जान खतरे में होती हैं।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News