बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में बर्थडे पार्टी के दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग, आठ वर्षीय बच्चे के साथ महिला को लगी गोली

गया में बर्थडे पार्टी के दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग, आठ वर्षीय बच्चे के साथ महिला को लगी गोली

GAYA :  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बीती रात बर्थ डे पार्टी के दौरान अपराधियों ने घर मे घुसकर सरेआम गोली चलाई। जिसमेंआठ बर्ष के बच्चे सहित  एक महिला को गोली लग गयी। वहीँ इस मामले मे चार लोग  गम्भीर रूप से घायल हो गये है। बेहतर इलाज के लिए घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वही सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 

बता दें की आठ वर्षीय बच्चे को जहाँ दाहिने हाथ मे गोली लगी है। वहीँ महिला के जबड़े से होते हुए गोली  निकल गई है। वहीं तीन अन्य लोग जख्मी हैं। इस संदर्भ मे ज़ख्मी सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनके एक वर्षीय पोते का बर्थ डे पार्टी गांव में ही मनाया जा रहा था । पार्टी चल ही रही थी। उसी दौरान एक लड़का जिसका नाम अभिषेक यादव है। वह आया और पार्टी के दौरान फायरिंग करने लगा। हमलोगों ने किसी तरह से उसे समझा बुझाकर हटा दिया। लेकिन पार्टी के दौरान अभिषेक यादव और एक अपराधी जिसका नाम चंदन यादव है अपने 20-25 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पिस्टल निकलकर गोली चलाने लगे। 

उन्होंने कहा की इस बात का विरोध किया गया तो वे मारपीट करने लगे। यही नहीं गोलियां भी चलाने लगे। घर में घुस कर बेटी बहन बहू के साथ अभद्रता करने लगे। इसी बीच एक गोली मेरे नाती बिट्‌टू को लग गई और दूसरी गोली मेरे बहु को लग गई। गोली लगते ही नाती और बहू जमीन पर गिर गई। यह देखते ही चंदन यादव और उसके साथी गोली चलाते हुए मौके से भाग गए। 

ज़ख्मी सुरेश गुप्ता ने यह भी बताया कि हमलोग कमजोर वर्ग से हैं। चंदन यादव दबंग है। वह अक्सर गांव में रहने वाले किसी न किसी के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देता रहता है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराय और मामले के जांच मे जुट गई हैं। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News