बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली शराब घोटाले में ED ने की बड़ी कार्रवाई, AAP सांसद संजय सिंह को किया गिरफ्तार

दिल्ली शराब घोटाले में ED ने की बड़ी कार्रवाई,  AAP सांसद संजय सिंह को किया गिरफ्तार

DELHI: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली शराब घोटाले मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी की गई है। बुधवार की सुबह से ही ईडी संजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही थी। ईडी ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह बड़ी कार्रवाई की है।  

दरअसल, आप के तमाम नेता ईडी के रडार पर हैं। शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। फिर मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आज ईडी ने पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, शराब घोटाले में संजय सिंह का नाम चार्जशीट में था इससे पहले भी ईडी ने संजय सिंह के करीबियों के यहां छापेमारी की थी। वहीं मिली जानकारी अनुसार संजय सिंह बीती रात ताइवान के लिए निकलने वाले थे। ताइवान में वह महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग  लेने वाले थे, लेकिन सरकार ने उन्हें राजनीतित मंजूरी नहीं दी।  



Suggested News