बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 137 स्कूलों में शिक्षा संवाद का होगा आयोजन, खगड़िया डीएम ने हाई स्कूल के छात्राओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बिहार के 137 स्कूलों में शिक्षा संवाद का होगा आयोजन, खगड़िया डीएम ने हाई स्कूल के छात्राओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

KHAGARIA: खगड़िया में जिला प्रशासन के द्वारा शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को करीब 20 हाई स्कूलों में यह आयोजन किया गया। शहर के एक हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्दघाटन जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ,डीडीसी संतोष कुमार और DEO कृष्ण मोहन ठाकुर ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। 

संवाद कार्यक्रम में मौजूद छात्र और छात्राओं को सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। जो योजना स्टूडेंट को शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक मदद करता हो। इस दौरान छात्र और छात्राओं से सरकारी योजनाओं के बारे में फीड बैक भी लिया गया। 

छात्र और छात्राओं ने सरकारी योजना का लाभ लेने में हो रही परेशानी का जिक्र किया। जिसके समाधान का डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के 137 हाईस्कूलों का चयन किया गया है। जहां शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन होना है।

Suggested News